haldwani-सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों में आक्रोश, दुकानें बंद रख किया विरोध प्रदर्शन
हल्द्वानी में प्रशासन द्वारा किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों ने अब विरोध तेज कर दिया है। प्रभावित हो रहे व्यापारियों ने मंगलवार को अपनी दुकानों को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।
जुलूस निकालकर जमकर की नारेबाजी
व्यापारियों ने मुख्य बाजार से नगर निगम तक जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने सड़क चौड़ीकरण के नाम पर प्रशासन द्वारा बेवजह व्यापारियों का उत्पीड़न कर दुकान तोड़ने का आरोप लगाया है। व्यापारियों का कहना है कि उनका विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
कल मशाल जुलूस निकालकर किया जाएगा बड़ा आंदोलन
व्यापारियों ने कहा कि बुधवार को मशाल जुलूस निकालकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यही नहीं व्यापारियों ने उनकी दुकानें तोड़ने पर प्रशासन को आत्महत्या की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि मंगल पड़ाव से लेकर रोडवेज स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है जिसका व्यापारी बीते कई दिनों से विरोध कर रहे हैं।
विधायक सुमित हृदयेश ने व्यापारियों को दिया समर्थन
सड़क चौड़ीकरण की जद में सड़क के दोनों तरफ 12 मीटर तक कई सरकारी भवन और व्यापारियों की दुकानें आ रही हैं। सरकारी संपत्ति और भवनों को जिला प्रशासन ने तोड़ते हुए सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों को उनकी दुकानों को तोड़ने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके बाद से ही व्यापारी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं विधायक सुमित हृदयेश ने भी व्यापारियों से मिलकर उन्हें अपना समर्थन दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



विरोध -सीजेआई CJI ने छात्रों को कहा था कॉकरोच उनके हाथों से नहीं लेंगे डिग्री
मिशन उत्तम शिक्षा- ट्रस्ट की प्रतिभाओं को छात्रवृति देने की मुहिम जारी
कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्यवाही कप लेकर ज्ञापन