हल्द्वानी: पुलिस ने घायल महिला को मान लिया मृत, पोस्टमार्टम हाउस में खुली पोल

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

कालाढूंगी सड़क हादसे में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां एक घायल महिला को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बाद में पता चला कि वह मह …और पढ़ें

कालाढूंगी हादसे में पुलिस ने जीवित महिला को मृत घोषित किया

घायल फरद बेगम को मृत मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

हल्द्वानी (नैनीताल)। कालाढूंगी में बीते बुधवार रात सड़क हादसे के बाद व्यवस्था की एक बड़ी चूक सामने आई।

सिस्टम की मार, साहब… मैं जिंदा हूं कि यह स्थिति तब सामने आई जब हादसे में घायल एक महिला को पुलिस ने मृत मान लिया और पंचनामा भरकर शवों के साथ उसका नाम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हालांकि बाद में पोस्टमार्टम के बाद शवों को स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की लापरवाही पर एसपी सिटी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए फटकार भी लगाई।

नैनीताल से घूमकर मेरठ अपने घरों को जा रहे पर्यटकों की कार कालाढूंगी से एक किलोमीटर पहले खाई में जा गिरी हादसे में 29 लोग घायल हो गए थे और दो महिलाओं की मौत हो गई थी। मृत महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया।

गुरुवार सुबह हल्द्वानी पोस्टमार्टम हाउस में नाम को लेकर विवाद हुआ तो पता चला कि जिसे मृत बताया गया था, वह महिला जिंदा है। करीब 20 मिनट तक मौके पर हंगामा चलता रहा। बाद में पहचान और अभिलेखों का मिलान किया गया तो स्थिति स्पष्ट हुई।

पुलिस ने पहले नाजरीन (30) पत्नी शाकिर निवासी शकुरनगर लिसारी गेट मेरठ उप्र और फरद बेगम (40) को मृत घोषित किया था, लेकिन जांच में सामने आया कि फरद बेगम जीवित हैं जबकि शहनाज (32) पत्नी नफीस निवासी ताला फैक्ट्री मेरठ उप्र की हादसे में मौत हुई थी।

इसके बाद दस्तावेजों में संशोधन कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और पहचान प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि बाद में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया था।

ये हुए थे हादसे में घायल
सड़क हादसे में सामिर निवासी सिसाडी रोड थाना लिसाडी गेट मेरठ, जसीम अहमद, सुहैया, फिजा उर्र रहमान, ऐना, अबुजर निवासी, तस्बिया, अनिस, रूकसान, अमन निवासी वार्ड न. 72 ताला फैक्ट्री रहमदपुरा थाना नौचंदी मेरठ, मोनिस, नबाव, रेशमा, हैदर आसिफ, बबलू, सना, लाइवा, कुलविया, नईमउद्दीन, माहिरा, मोनिस, आईशा, जुनेरा, फरद बेगम, साद, चालक सहजाद नईम निवासी हुमायूं नगर बड़े मदरसे के पास घायल हुए थे।

पुलिस के प्रेस नोट ने बढ़ाया भ्रम, फटकार के बाद बदली गई कहानी
कालाढूंगी में सड़क हादसे के बाद गुरुवार सुबह पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में गंभीर लापरवाही सामने आई। घायलों को बचाने की जानकारी देने वाले नोट में मृतक महिला को जीवित और घायल महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

मामला एसपी सिटी कत्याल के संज्ञान में आने पर संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई गई। इसके बाद पुलिस ग्रुप से प्रेस नोट हटाकर संशोधित संस्करण जारी किया गया। हालांकि तब तक गलत सूचना कई मीडिया ग्रुपों में प्रसारित हो चुकी थी।

यह बड़ी लापरवाही है, ऐसी लापरवाही दोबारा न हो इसके लिए पुलिस को सख्त हिदायत दी गई है। ऐसी लापरवाही दोबार मिली तो कार्रवाई भी की जाएगी।

– मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी हल्द्वानी

सभी घायलों की स्थिति अब पहले से ठीक है, गुरुवार को प्राथमिकी उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया है।

– डा. अरुण जोशी, चिकित्सा अधीक्षक एसटीएच हल्द्वान