हल्द्वानी- पुलिस ने 82 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर को दबोचा, SSP के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 82 लाख 50 हजार रुपये कीमत की 275 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड की ड्रग-फ्री देवभूमि की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 06 जनवरी 2026 को काठगोदाम क्षेत्र में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान कुंवरपुर गोला पुल बाईपास रोड के पास एक संदिग्ध वाहन UK18R-6945 को रोका गया।

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS Act के अंतर्गत थाना काठगोदाम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

video- https://youtu.be/i0qmYkRI6L0?si=l4LKClky3xUhNnq3

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नानकमत्ता से स्मैक लाकर हल्द्वानी में अधिक मुनाफे पर बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्क चेकिंग के चलते पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: मनजीत सिंह पुत्र सन्तोक कौर

निवासी: टुंडी, थाना नानकमत्ता, जनपद ऊधमसिंहनगर

उम्र: 35 वर्ष

आपराधिक इतिहास

आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी NDPS Act (मुकदमा संख्या 71/25) के तहत मामला दर्ज है, जिसमें वह जेल जा चुका है।

बरामदगी

275 ग्राम स्मैक

अनुमानित कीमत: ₹82 लाख 50 हजार

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक दिलीप कुमार

कांस्टेबल भानु प्रताप

कांस्टेबल सुरेंद्र

कांस्टेबल प्रेम प्रकाश

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।