हल्द्वानी- पुलिस ने मोतीमहल रेस्टोरेंट में चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

चोरी का समान और नकदी भी बरामद

ADVERTISEMENTS

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टि०सि० द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने–अपने थाना क्षेत्र में घटित चोरी/नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा पंजीकृत मामलों का शीघ्र अनावरण कर आरोपियों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

👉 दिनांक 27-10-2025 की रात्रि में कोतवाली हल्द्वानी के सामने मोती महल रेस्टोरेंट में अज्ञात चोर द्वारा रेस्टोरेंट की छत के रास्ते से जाकर ताला तोड़कर रेस्टोरेंट से एक आईफोन, एक तांबे का गागर, नकदी आदि चोरी कर लिया गया, जिस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी पर मुकदमा अपराध संख्या 362 /25 u/s 305/331(4)/317(2)bns में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

एसएसपी नैनीताल के दिशा निर्देशों के अनुपालन में उक्त चोरी का संज्ञान लेकर श्री मनोज कत्याल अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री अमर चंद्र शर्मा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त पवन बिष्ट पुत्र जीवन सिंह बिष्ट निवासी ज्योलिकोट बीरबट्टी जिला नैनीताल को रेलवे ट्रैक के पास धोबी मोहल्ला राजपुरा के पास एक तांबे की गागर,एक आईफोन और पच्चीस सौ बीस रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम
▪️SI रेनू सिंह
▪️ हेड कांस्टेबल इसरार नबी
▪️कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी
▪️ कांस्टेबल अनिल गिरी

ADVERTISEMENTS