हल्द्वानी ब्रेकिंग— लूट की झूठी कहानी से पुलिस को दिया चकमा, सख्त पूछताछ में खुला राज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग से हुई लूट की घटना का खुलासा कर दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद कर ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों का सीधा असर जिले में देखने को मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS

घटना 29 अक्टूबर 2025 की है। निशांत विहार हल्द्वानी निवासी भगवान सिंह नगदली पुत्र पान सिंह नगदली ने कोतवाली में तहरीर दी कि दोपहर करीब 2 बजे जब वे मटर गली स्थित अपने प्रतिष्ठान से घर मुखानी लौट रहे थे, तब आनंद बाग कैंप रोड के पास दो युवकों ने सुनसान जगह का फायदा उठाकर उनसे मोबाइल फोन और 5000 रुपये लूट लिए और फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली हल्द्वानी में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया।


घटना के खुलासे के लिए एसएसपी नैनीताल ने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। आदेशों के अनुपालन में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।


पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की सहायता से महज कुछ ही घंटों में आरोपितों को योगा पार्क के निकट से दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मिस्टर X और मिस्टर Y (विधि विवादित किशोर), निवासी हल्द्वानी बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और 2100 रुपये नकद बरामद किए। दोनों को विधि अनुसार कार्यवाही करते हुए जुवेनाइल बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि जिले में अपराधियों और लुटेरों के लिए केवल जेल ही एकमात्र ठिकाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने नाबालिग बच्चों पर विशेष निगरानी रखें ताकि वे किसी गलत संगति या अपराध की जद में न आएं।


बरामद सामान:

वादी से लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन

2100 रुपये नकद

पुलिस टीम:

क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी: नितिन लोहनी

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी: अमरचंद शर्मा

प्रभारी चौकी हीरानगर: उपनिरीक्षक कृपाल सिंह

हेड कांस्टेबल इसरार नवी

कांस्टेबल अनिल गिरी

कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी

कांस्टेबल ललित नाथ

ADVERTISEMENTS