Haldwani News: छात्रा की पानी की बोतल में मिली शराब… और बाथरूम में नाबालिग ने किया बड़ा कांड, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

uttarakhand news alcohol found in student s water bottlel

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक निजी स्कूल में छात्रा की पानी की बोतल में शराब मिली है। वहीं, अन्य एक और स्कूल में से नाबालिग बाथरूम में सिगरेट पीते पकड़ा गया। मामले की जानकारी पर स्कूल प्रबंधन…

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक निजी स्कूल में छात्रा की पानी की बोतल में शराब मिली है। वहीं, अन्य एक और स्कूल में से नाबालिग बाथरूम में सिगरेट पीते पकड़ा गया। मामले की जानकारी पर स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला हल्द्वानी में स्थित दो अलग-अलग स्कूलों में से सामने आया है। जहां स्कूल में पढ़ाई कर रही एक छात्रा की पानी की बोतल में शराब पाई गई है। जबकि अन्य नाबालिग छात्र स्कूल के बाथरूम में सिगरेट पीते मिला है। मामले की जानकारी पर स्कूल प्रबंधन ने दोनों छात्रों के अभिभावकों को बुलाया गया। साथ ही मनोचिकित्सा विभाग में उनकी काउंसलिंग कराई जा रही है।

चिकित्सकों का कहना है कि छात्रों में मानसिक दबाव, बुरी संगति, मोबाइल फोन का गलत इस्तेमाल, पढ़ाई को लेकर माता-पिता की अधिक अपेक्षाएं, पारिवारिक तनाव और अकेलेपन की वजह से ऐसा कदम उठाया जा सकता है। ऐसे में उन्होंने परिजनों को सलाह दी है कि अपने बच्चों के साथ मित्रता पूर्वक व्यवहार करें। बच्चों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखें। तांकि बच्चों को गलत आदतें अपनाने से समय रहते रोका जा सके।   

ADVERTISEMENTS