हल्द्वानी-संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,फंदे पर लटकी मिली…..

हल्द्वानी। राजपुरा के पड़ाव क्षेत्र में निवासरत महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर सब परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की रात मजदूर राजकुमार की पत्नी पिंकी (24) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। प्रथमदृष्टया जांच में पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आएगा।
लोगों ने बताया कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद शायद पत्नी ने ये आत्मघाती कदम उठाया। महिला अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है। तहसीलदार ने पोस्टमार्टम हाउस पर मायके व ससुराल पक्षों के लोगों के बयान दर्ज किए हैं
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन