हल्द्वानी शराब भट्टी में ग्राहकों को चलाए जा रहे थे नकली नोट,पुलिस ने पकड़े

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में नकली नोटों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार बता दे कि यहां पर देसी शराब के ठेके में शराब खरीदने आने वाले कस्टमर को नकली नोट दिए जा रहे थे जिसमें पुलिस ने ₹10 के नकली नोट पकड़े और वह करीब ₹220 की रकम है इस मामले में बताया जा रहा है कि पुलिस ने नकली नोट अपने पास रखे हैं और देसी शराब की भट्टी में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही हैऔर पुलिस ने इस मामले में शराब भट्टी के मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया है बता दें कि इससे पहले भी इस भट्टी से 10 और 20 के नकली नोट चलाए जा चुके हैं। और इस शराब भट्टी के मालिक की हल्द्वानी में दो और जगह दुकानें भी हैं पुलिस की टीम पूरे मामले में जांच कर रही है

ADVERTISEMENTS

और साथ ही शराब भट्टी के मालिक की दो और दुकानों होने की बात पता लगने के बाद से उन दो दुकानों पर भी जांच करने की बात की जा रही है अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस के द्वारा इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है फिर तो आने वाला वक्त ही बताएगा क्या पुलिस की गिरफ्त में असली आरोपी आ पाएंगे और नकली नोट चलाने का गोरखधंधा का क्या पुलिस भंडाफोड़ कर पाएगी। यह सारे सवालों के जवाब आने वाले भविष्य के गर्भ में है।

Report by-ankur saxena

ADVERTISEMENTS