हल्द्वानी- क्या सौरव जोशी की हो गई शादी?, वायरल हो रही मंगेतर की डांस वीडियो, जानें सच्चाई- Sourav Joshi Wedding video

Sourav Joshi Wedding Date: उत्तराखंड के यूट्यूबर सौरव जोशी आए दिन या तो अपने व्लॉग्स या किसी बाकी चीजों के चलते सुर्खियों में बने रहते है। हाल ही में उन्होंने अपनी होने वाली वाइल का चेहरा और नाम रिवील किया था। जिसके बाद अब वो अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में है। बीते दिन उनकी मंगेतर का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद लोगों को लगा कि सौरव जोशी ने शादी कर ली है। हालांकि सच्चाई कुछ और ही है। चलिए जानते है इस आर्टिकल में।
Video- https://youtube.com/shorts/1mQL8gTEzic?si=TuEOTj26upOL4Rr1
Sourav Joshi की दुल्हनिया अवंतिका भट्ट का फेस रिवील Sourav Joshi wife photo
दरअसल कुछ दिनों पहले जिस चेहरे को महीनों तक सौरव ने मास्क के पीछे छिपाया रखा। जिसको देखने के लिए उनके फैंस तरस गए। वो चेहरा यूट्यूबर ने आखिरकार सामने रिवील कर दिया। हम बात कर रहे है सौरव जोशी की होने वाली वाइफ अवंतिका भट्ट की। शादी से पहले सौरव ने अपनी मंगेतर का फेस दुनिया के सामने रिवील कर दिया है।
सौरव जोशी ने अवतिंका भट्ट के साथ तस्वीरें की शेयर
वैसे तो उनकी मंगेतर कई व्लॉग्स में दिखाई तो देती थीं। लेकिन हमेशा मास्क में। अब सौरव ने आखिरकार अपने व्यूअर्स की डिमांड पूरी कर अपनी मंगेतर अवंतिका भट्ट का नाम और उनका चेहरा सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने दोनों की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही एक रोमांटिक गाना भी डेडिकेट किया है।
वायरल हो रही मंगेतर की डांस वीडियो
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सौरव की मंगेतर और उनकी मम्मी की कुछ वीडियोज वायरल हो रही है। जिसमें वो स्टेज पर डंस करते नजर आ रहे है। जिसके बाद लोगों को लग रहा है कि कहीं सौरव ने लोगों से छुप कर शादी तो नहीं कर ली। हालांकि आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। खुद सौरव ने इसकी सच्चाई बताई है।
क्या सौरव जोशी की हो गई शादी?, जानें सच्चाई sourav joshi wedding date
वायरल वीडियोज में सौरभ जोशी तो नज़र नहीं आ रहे हैं लेकिन उनकी होने वाली दुल्हनिया आवंतिका भट्ट डांस फ्लोर पर नजर आईं। इसके साथ ही सौरभ जोशी की मां का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वे पारिवारिक धुनों पर दिल खोलकर डांस करती दिख रही हैं। हालांकि ये उनकी शादी की वीडियोज नहीं है। सौरव ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में इस चीज को साफ किया कि ये उनकी मंगेतर के घर फंकशन का वो वीडियो है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

