बड़ा खुलासा:- हल्द्वानी तहसील में प्रमाण पत्रों के फर्जीवाड़े का आरोपी फर्जी अरायजनवीस निकला…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा छापेमारी में पकड़े गए हल्द्वानी तहसील के अंतर्गत कार्य करने वाले कथित अराइजनविस को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा एक बड़ा नया खुलासा किया गया है। वनभूलपुरा में फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाने का आरोपी फैजान मिरकानी अरायनवीस नहीं था। इस बात का खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। वह कई साल से हल्द्वानी तहसील में अरायज़नवीस की आड़ में लोगों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर मोटा पैसा कमा रहा था। उत्तराखंड से लेकर यूपी तक फैजान के तार जुड़े थे। बीते दिनों कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के जनता दरबार में फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने का मामला सामने आया था। कमिश्नर और पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान वनभूलपुरा निवासी फैजान मिरकानी के सीएचसी से कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए थे। इसके बाद तहसीलदार कुलदीप पांडे ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच में सामने आया कि फैजान अपने साथी रईस अहमद और ऊर्जा निगम कर्मी दिनेश के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाने का धंधा चला रहा था। तीनों को जेल भेज दिया था। पुलिस प्रशासन द्वारा एक और बड़ा खुलासा किया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि विवेचना में पता चला है कि फैजान फर्जी अरायजनवीस बनकर लोगों को फंसाता था।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS