हल्द्वानी शहर को मिलेगी जाम से निजात, शुरू हुई 241 करोड़ की कार्ययोजना

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

haldwani

हल्द्वानी शहर की तस्वीर बदलने के लिए 241 करोड़ की कार्ययोजना शुरू हो गई है। जिसमें तीन पानी से नरीमन चौराहे तक और कालू सिद्ध बाबा मंदिर से कटघरिया तक सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यकरण और रोड वाइंडिंग का कार्य किया जाना है।

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी में 241 करोड़ की कार्ययोजना शुरू

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया की इस कार्ययोजना को नगर निगम प्रशासन, और यूयूएसडीए द्वारा अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने निरीक्षण कर प्लान बना दिया है। साथ ही सड़क के चौड़ीकरण को लेकर बिजली के पोल वह लाइन को शिफ्ट करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।

पर्यटकों को मिलेगी जाम से निजात

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्ययोजना के धरातल पर उतरने से हल्द्वानी शहर में स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी जाम से निजात मिलेगी। इसके अलावा शहर की सुंदरता पर भी चार चांद लगेंगे

ADVERTISEMENTS