Haldwani-नाबालिग के यौन शोषण और वीडियो अपलोड करने के आरोप में जांच तेज, डिजिटल उपकरण बरामद

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

साइबर टिपलाइन की 11 शिकायतों पर हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज, पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। साइबर टिपलाइन से प्राप्त 11 शिकायतों के आधार पर नैनीताल पुलिस ने बाल यौन शोषण से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर संख्या 373/2026 दर्ज की गई। इसमें पॉक्सो अधिनियम की धारा 14/15 और आईटी एक्ट की धारा 67(बी) लगाई गई है।


पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान को सौंपी गई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन, एक टैबलेट, एक लैपटॉप और एक खाली मोबाइल बॉक्स बरामद किया गया। डिजिटल उपकरणों की जांच में बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक फोटो-वीडियो तथा अश्लील सामग्री की सर्च और डाउनलोड हिस्ट्री मिलने की बात सामने आई है।


पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी पर पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग बच्चे का यौन शोषण करने, उसका वीडियो बनाने और इंटरनेट पर अपलोड करने का आरोप है। बताया गया कि घटना के समय आरोपी भी नाबालिग था। पुलिस ने पीड़ित बच्चे और उसके परिजनों की काउंसलिंग कराई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

नैनीताल पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों के मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर निगरानी रखने तथा उनसे संवाद बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित-असुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करना जरूरी है, ताकि वे किसी अनुचित गतिविधि की जानकारी बिना डर के दे सकें।

ADVERTISEMENTS