राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, आपस में टकराईं गाड़ियां, कई घायल

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

rahul-gandhi-car-convoy-accident-purvanchal-expressway-sultanpur-congress

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो गई। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुल्तानपुर के पास एक्सीडेंट हो गया। सोमवार 26 अक्टूबर को राहुललखनऊ से सुल्तानपुर जा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले की चार गाड़ियां आपस में ही टकरा गई। गनीमत ये रही कि राहुल पूरी तरह से सुरक्षित हैं। लेकिन उनके साथ कुछ कार्यकर्ताओं को चोट लगी है।

ADVERTISEMENTS

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं

दरअसल राहुल गांधी आज मानहानी केस की सुनवाई को लेकर सुल्तानपुर के लिए निकले थे। उन्हें आज कोर्ट में पेश होना था। सुल्तानपुर के हालियापुर के करीब एक्सप्रेसवे के 89.5 माइलस्टोन उनका काफिला पहुंचा ही था कि तभी अचानक ब्रेक लगाने की वजह से आपस में ही गाड़ियां टकरा गईं।

सुल्तानपुर में राहुल गांधी का स्वागत

हालांकि राहुल पूरी तरह से सुरक्षित है। उनके साथ चल रहे लोगों को थोड़ी चोट आई है। बता दें कि सुल्तानपुर पहुंचने के बाद राहुल गांधी का भव्य स्वागत हुआ। फूल-मालाओं के साथ उनका वेलकम किया गया। कांग्रेस समर्थकों ने राहुल गांधी के नाम के नारे भी लगाए।

ADVERTISEMENTS