@# हलद्वानी -यहाँ श्रीराम भारतीय कला केंद्र के कलाकारों ने प्रस्तुति से मन को मोहा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

कठघरिया फतेहपुर लामाचौड क्षेत्र के लोगों का श्री राम भारतीय कला केंद्र दिल्ली के कलाकारो ने अपनी अभिनय प्रतिभा से मन को मोह लिया। हजारों की संख्या में आए लोगों ने रामलीला नाट्य मंच का अवलोकन करते हुए कलाकारों के अभिनय की भूरी भूरी प्रशंसा की। रामलीला की जिस तरह से प्रस्तुति की गई वह अविश्वसनीय है

जीआरडी मेडिकोज की 25 वीं वर्षगांठ पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में श्री राम कला केंद्र दिल्ली की ओर से प्रस्तुत रामलीला के दौरान मौजूद लोगों ने कलाकारों की कंठ मुक्त सराहना की। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व जीआरडी के संस्थापक राजेश जोशी गणेश जोशी और देवेंद्र जोशी ने अपने पिता श्री कांति बल्लभ जोशी के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया।

इस मौके पर जीआरडी मेडिकोज को एक मेडिकल स्टोर से आधा दर्जन मेडिकल स्टोरों तक पहुंचाने में जिस तरह से राजेश जोशी ने अपने भाइयों के साथ मेहनत की उसका नजारा कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला।

कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों ने भी कार्यक्रम को सराहा कालाढूंगी क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री बंशीधर भगत मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला जिला पंचायत अध्यक्ष गीला तोलिया भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य प्रमोद तो लिया सुरेश प्रधान गणेश शाह सुरेश तिवारी के अलावा जीआरडी को सर्वोच्च शिखर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ मोहन तिवारी और डॉ जयश्री तिवारी की भी मौजूदगी रही। इस अवसर पर जीआरडी के तीनों भाइयों की ओर से क्षेत्रीय लोगों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया था कार्यक्रम सभी लोगों तक पहुंचे इसके लिए जगह-जगह स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी कठघरिया क्षेत्र क्षेत्र में अपनी तरह के इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन संभवत इससे पहले नहीं हुआ। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि जिस तरह से यह कार्यक्रम और कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी वह निश्चित रूप से काफी सराहनीय है।

कार्यक्रम के दौरान जब राजा दशरथ और कैकई का संवाद हो रहा था तो उस समय अग्रिम पंक्ति में बैठे कालाढूंगी के विधायक एवं पूर्व मंत्री बंशीधर भगत जो कि श्री ग्रामीण रामलला ऊंचा पुल में दशरथ का अभिनय करते हैं आत्म विभोर हो गए। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने पूरा समय लगा कर रामलीला का अभिनय देखा

ADVERTISEMENTS