हल्द्वानी-यहाँ फर्नीचर मार्ट के गोदाम में भीषण अग्निकांड,पढ़े खबर

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

नैनीताल। मॉलरोड स्थित एक गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे भारी क्षति होने का खतरा उत्पन्न हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

सूचना के अनुसार, यह घटना मॉलरोड पर एचडीएफसी बैंक के पास एक गोदाम में शाम करीब सात बजे घटी। गोदाम में रखी पुरानी लकड़ी के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। पास में स्थित लोगों ने आग की लपटें देखी और तुरंत दमकल को सूचित किया। दमकल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया।

गोदाम के केयरटेकर प्रमोद सुयाल ने आशंका जताई कि रोजाना यहां नशेड़ी बैठते हैं, और हो सकता है कि बीड़ी या सिगरेट जलाकर फेंकने से ही आग लगी हो। उन्होंने बताया कि यह गोदाम हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट का था, जिसमें पुरानी लकड़ी रखी हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad