#haldwani हल्द्वानी विधायक ने किया करोड़ों की लागत की कई सड़कों का लोकार्पण,शहर को लेकर कही ये बात

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने आज विधानसभा क्षेत्र में लगभग एक करोड़ की लागत की कई सड़कों का लोकार्पण किया है विधायक निधि और खनिज फाउंडेशन से 3 सीसी मार्ग का लोकार्पण उनके द्वारा आज किया गया इस दौरान उन्होंने कहा हल्द्वानी शहर में बेहतर सड़के हो इसको लेकर वह लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन इसके लिए विधायक निधि काफी नहीं है सरकार को भी हल्द्वानी की सड़कों पर ध्यान देना चाहिए तभी जाकर हल्द्वानी एक बेहतर महानगर बन सकेगा क्योंकि हल्द्वानी कुमाऊँ का प्रवेश द्वार है उन्होंने राज्य सरकार से यह मांग करते हुए कहा हल्द्वानी शहर की आंतरिक हो या बाहय सड़के सभी को बेहतर बनाने के लिए अलग से बजट जारी किया जाना चाहिए तभी जाकर सबका साथ सबका विकास की नीति सफल हो सकेगी, लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, डीके पंत,अजय साह पार्षद वार्ड 10 की अनुराधा नेगी,जगमोहन चिलवाल, योगेश कांडपाल, सौरभ भट्ट,रोहित भट्ट,देवेंद्र नेगी,हिमांशु जोशी समेत कई कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

-->