Haldwani-कुमाऊं मंडल के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 12 साल बाद इस रूट में दौड़ेगी ट्रेन, यहां जानें शिड्यूल

ख़बर शेयर करें



कुमाऊं मंडल के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। आखिरकार 12 साल के इंतजार के बाद लालकुआं वाया भोजीपुरा-पीलीभीत-लखनऊ रेल खंड पर फिर से रेल का संचालन शुरू होने जा रहा है।

Ad
Ad

12 साल के इंतजार के बाद चलेगी ट्रेन
बता दें 2012 में लालकुंआ बरेली मीटर गेज रेल खंड को ब्रॉडगेज में बदला गया था। जिसके बाद रेलवे का संचालन बंद हो गया था। अब एक बार फिर रेलवे कुमाऊं के लोगों को सरकार की ओर से सौगात दी गई है। 25 अप्रैल से इस रेल खंड पर लालकुआं से हावड़ा तक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू करेगी।

31 जनवरी 2012 को आखिरी बार दौड़ी थी इस रूट में ट्रेन
बता दें लालकुआं बरेली मीटर गेज रेल खंड को ब्रॉडगेज में बदलने का काम किया गया था। जिसके चलते आखिरी बार 31 जनवरी 2012 को नैनीताल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हुआ था। इसके बाद इस रेल खंड पर रेल आवागमन बंद हो गया। जबकि भोजीपुरा लखनऊ रेल खंड भी साल 2016 से बंद रहा। जिससे पूरी तरह से रेल का आवागमन बंद हो गया था।

यहां जानें शिड्यूल
लालकुआं हावड़ा स्पेशल ट्रेन लालकुआं हावड़ा स्पेशल ट्रेन 05060 लालकुआं से गुरुवार को दोपहर 2 बजे से रवाना होगी। दोपहर 2:30 बजे किच्छा, 3:55 बजे भोजीपुरा, 4:23 बजे पीलीभीत, शाम 5:25 बजे पूरनपुर, 6:30 बजे मैलानी, 6:55 बजे गोला गोकर्णनाथ, 7:42 बजे लखीमपुर खीरी और रात 9:35 बजे सीतापुर पहुंचेगी।

इसके बाद रात 11:05 बजे बालामऊ, 11:25 बजे गोंडा और 12:55 बजे बस्ती पहुंचेगी। जहां 1:35 बजे खलीलाबाद, 2:15 बजे गोरखपुर और सुबह 3 बजे छपरा होते हुए यह ट्रेन दूसरे दिन रात 9:30 पर हावड़ा पहुंचेगी। इसी तरह से यह ट्रेन शुक्रवार को रात 11:30 बजे हावड़ा जंक्शन से चलेगी और रात 12:30 बजे बंदेल जंक्शन पहुंचेगी।

ट्रेन 1:42 बजे वर्धमान 2:37 बजे दुर्गापुर, 3:30 बजे आसनसोल और सुबह 6:05 बजे जाजिया जंक्शन पहुंचेगी. इसके बाद यह ट्रेन दिन में 11:40 बजे समस्तीपुर, दोपहर 1 बजे मुजफ्फरपुर और शाम को 4:20 पर छपरा ग्रामीण होते हुए रात 10:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। जबकि रात 11:25 बजे गोंडा, 1:35 बजे बालामऊ, सुबह 3:40 बजे सीतापुर और 6:10 पर लखीमपुर पहुंचेगी।

वहीं सुबह 7:20 पर गोला गोकर्णनाथ, सुबह 9 बजे मैलानी, 9:46 बजे पूरनपुर, 11:35 मिनट पर भोजीपुरा और 12:43 बजे किच्छा होते हुए दोपहर 1:55 पर यह स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 05059 लालकुआं पहुंचेगी। दस फेरों के लिए चलाई जा रही यह ट्रेन लालकुआं से हर गुरुवार और हावड़ा से शुक्रवार को 25 अप्रैल से 27 जून तक चलाई जाएगी।