हल्द्वानी-शादी से पहले ही लड़की वालों ने किया ऐसा कांड, पुलिस तक पहुंचा मामला; हर ओर बस इसी की बात

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी के बनभूलपुरा में एक शादी का रिश्ता तय होने से पहले ही विवाद गहरा गया। अधिवक्ता मोहम्मद जावेद अहमद ने अपने होने वाले ससुराल पक्ष पर गाली-गलौज …और पढ़ें

ADVERTISEMENTS


बनभूलपुरा में शादी से पहले विवाद पुलिस तक पहुंचा

ससुराल पक्ष पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी का आरोप

अधिवक्ता ने ₹6 लाख से अधिक की मांग का दावा किया

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में शादी का रिश्ता तय होने से पहले ही विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। एक अधिवक्ता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गाली-गलौच, मारपीट, धमकी और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए बनभूलपुरा थाने में तहरीर सौंपी है।


वार्ड नंबर-30 इन्द्रानगर, नूरी मस्जिद निवासी अधिवक्ता मोहम्मद जावेद अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 13 नवंबर 2025 को वह अपने कार्य से जिला एवं सत्र न्यायालय गया हुआ था। इसी दौरान दोपहर करीब साढ़े एक बजे उनके घर पर उनकी होने वाले ससुराल पक्ष से संबंधित लोग पहुंचे और शादी की बात को लेकर अनावश्यक विवाद करने लगे।

बहन और भाई के साथ गाली-गलौच की गई। इतना ही नहीं, ससुराल पक्ष के लोगों ने रिश्ता तोड़ने की बात कहते हुए छह लाख 12 हजार 465 रुपये का बिल थमाकर तत्काल रुपये देने का दबाव बनाया और पैसे न देने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। समझाने का प्रयास करने पर आरोपितों ने उनके भाई के साथ मारपीट की और समाज में बदनामी करने व जान से मारने की धमकी दी।

अधिवक्ता का कहना है कि आरोपी खुद को प्रभावशाली बताते हुए पुलिस से नजदीकी और कई वकीलों के संपर्क का दावा कर रहे थे। घटना के बाद सभी लोग धमकियां देते हुए मौके से चले गए। पीड़ित अधिवक्ता ने आरोपितों से जान-माल और मान-सम्मान को खतरा बताते हुए पूर्व में भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सिंगल विंडो हल्द्वानी के माध्यम से सूचना देने की बात कही है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल कहा कि तहरीर के आधार पर मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS