हल्द्वानी -यहां मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,मची सनसनी
ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंडी के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


