हलद्वानी -दुष्यन्त गौतम परखेंगे मंत्री के इलाके की जमीनी हकीकत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हलद्वानी एसकेटी डॉटकॉम

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में चुनावी माहौल गरमाने लगा है। भाजपा अभी तैयारी को परखने के लिए अलग-अलग विधानसभा में मैं कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास कर रही है कांग्रेस के तीन दिवसीय विचार मंथन के बाद उनके द्वारा की जा रही परिवर्तन रैली का शंखनाद होने से भाजपा सतर्क हो गई है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम कुमाऊं के दौरे पर हैं। वह राज्य की उन सभी विधान सभाओं का दौरा कर रहे हैं जहाँ भाजपा ने विगत चुनावो में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की थी। इस बस्सर इन क्षेत्रों मे कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर सरकार एवम संगठन कितना खरा उतरा है इस बात की भी फीड बैक लेने की संभावना है।

यहां प्रदेश के कद्दावर मंत्री बंशीधर भगत के क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल लेंगे तथा आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए फीडबैक लेकर भविष्य में होने वाले किसी भी परिवर्तन की भूमिका तय करेंगे। उनका आज हल्द्वानी में व्यस्त कार्यक्रम है जिसके अंतर्गत वह प्रातः 11:00 बजे कालाढूंगी विधानसभा की ब्लॉक कार्यालय के समीप लक्ष्मी बैंकट हॉल में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे । इसके बाद वह रामपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात करेंगे।

केबनेट मंत्री बंशीधर भगत की ओर से जारी एक बयान में वह यहां पर कालाढूंगी विधानसभा के सभी वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इस बैठक में इस विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले सभी प्रदेश पदाधिकारी ,जनप्रतिनिधि, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, मंडल, तथा जिला पदाधिकारी ,शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष से लेकर सभी मोर्चो के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTS