@ हलद्वानी -पुलिस की धीमी जांच से परेशान दंपत्ति जहर की शीशी लेकर पहुंचा बहुउद्देशीय भवन, मची अफरा-तफरी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हलद्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

दमुआ ढुंगा के वार्ड 37 निवासी मनोज गोस्वामी अपनी पत्नी के साथ जहर की शीशी बहुउद्देशीय भवन पहुंच गया उसके मामले में पुलिस की धीमी जांच से आजिज जाकर उसने जहर खाने की चेतावनी दे दी। जिससे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में खलबली पुलिसकर्मियों ने तेजी दिखाते हुए उसके हाथ से ही शीशी छीन ली।

गौरतलब है कि मनोज गोस्वामी और 12345 सद्विद्या देवी के पुत्र हृदेश कुमार के बीच कई दिनों से मामला चल रहा है। दोनों पक्षों की ओर से अपनी शक्ति में एसपी सिटी और सीओ से भेंट भी की है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने की वजह से मनोज गोस्वामी अपनी पत्नी के साथ बहुउद्देशीय भवन पहुंच गया।

दमुवाढूंगा निवासी मनोज गोस्वामी और हृदयेश कुमार के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। मामले में मनोज ने हृदयेश पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

जिसके शनिवार को मनोज पत्नी के साथ पहले कुमाऊं आयुक्त से मिले और फिर जहर की शीशी लेकर पुलिस बहुउद्देशीय भवन पहुंच गए। मनोज की पत्नी के हाथ में जहर की शीशी देखकर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने हड़कंप मच गया।

पुलिस कर्मियों ने सर्तकता दिखाई और शीशी छीन ली। इसके बाद दंपति एसपी सिटी हरबंस सिंह से मिला। दंपति की मांग पर एसपी सिटी ने विवेचक को जांच में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने दंपति को जल्द जांच पूरी करने का भरोसा दिया

ADVERTISEMENTS