हल्द्वानीकांग्रेस ने चूड़ी लेकर किया अनोखा प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ चूड़ियां दिखाकर जबरदस्त विरोध

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यक्रताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ चूड़ियां दिखाकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने चूड़ियां इकट्ठा कर मुख्यमंत्री को भेजी।

-->


प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों और राज्य में महिलाओं के शोषण और अपराधों में भाजपा से जुड़े लोगों के होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने भाजपा सरकार को चूड़ियां दिखाकर प्रदर्शन किया। हल्द्वानी में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस ने भाजपा से बेटियां बचाओ का नारा लगाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।

भाजपा सरकार के खिलाफ चूड़ियां दिखाकर जबरदस्त विरोध

सरकार द्वारा अपराधियों को बचाने का षड्यंत्र करने का आरोप लगाया। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और राज्य मंत्री ललित जोशी ने कहा कि सरकार में बैठे लोगों को चूड़ियां पहन लेनी चाहिए। क्योंकि आज सरेआम बहन बेटियों की इज्जत पर हाथ डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अपराधी भाजपा से जुड़े हुए हैं, चाहे वो इनका मंडल अध्यक्ष हो, चाहे वो इनके विधायक का भाई हो या फिर दुग्ध संघ का अध्यक्ष हो महिला उत्पीड़न से लेकर अपराधों तक सरकार से जुड़े लोग देवभूमि को बर्बाद करने में तुले हुए हैं।