हल्द्वानी तेज गति से आते हुए दो गाड़ी की आपस मे टक्कर एक की मौत
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। बुधवार देर रात ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र से कुछ दूरी पर एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 30 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है, तो वहीं तीन अन्य लोग घायल हैं। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।मामला ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र का है,
ADVERTISEMENTS
जहां पर अमरदीप होटल से कुछ दूरी पर बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें स्कूटी सवार कैलाश नगरकोटी की मौत हो गई है, तो वहीं बाइक में बैठे तीन अन्य युवक जो की जीतपुर नेगी के रहने वाले हैं, वह घायल है। मृतक युवक कैलाश नगरकोटी के शव को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस दु:खद घटना से मृतक के परिजनों मे कोहराम मच गया है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


