हल्द्वानी -बेसमेंट का स्वरूप बदले जाने पर एक्शन में आये सिटी मजिस्ट्रेट कर दिया सील

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt. com

ADVERTISEMENTS

नैनीताल रोड में बहु मंजिला परिसर में बेसमेंट का स्वरूप बदले जाने की खबर के बाद वहां पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट एवं जिला विकास प्राधिकरण के उप सचिव एपी वाजपेई ने बेसमेंट का स्वरूप बदले जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे तुरंत सील करवा दिया

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का निर्माण बिना नक्शे के नहीं होना चाहिए और पार्किंग का प्रावधान जरूर होना चाहिए

नैनीताल रोड पर अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान नैनीताल रोड पर निर्मित एक बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट का स्वरूप परिवर्तित करते हुए सीढ़ियां निर्मित करने की तथ्य का संज्ञान आने पर नगर मजिस्ट्रेट/ संयुक्त सचिव एपी वाजपेयी द्वारा जिला विकास प्राधिकरण के माध्यम से कार्यवाही करते हुए उक्त भवन का बेसमेंट सील करवाया गया।

इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने क्षेत्र के सभी निवासियों से अपील करते हुए कहा प्राधिकरण क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कोई भी निर्माण ना करें. व्यावसायिक मानचित्र में स्वीकृत पार्किंग का निर्माण अनिवार्य रूप से करें. पार्किंग निर्माण ना करने अथवा पार्किंग क्षेत्र/बेसमेंट का उपयोग स्वीकृति से भिन्न करने पर निर्माण सील करते हुए कारवाई की जाएगी.

ए. पी. बाजपई . सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी/संयुक्त सचिव, DDA

ADVERTISEMENTS