हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- ज्योति अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा जेल, पढ़िए पूरा मामला

Haldwani News: हल्द्वानी में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
ज्योति अधिकारी पर कुमाऊं की सामाजिक और सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के गंभीर आरोप हैं। आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक बयान देते हुए कुमाऊं की महिलाओं को “नाचने वाली” कहा, साथ ही लोक देवताओं को फर्जी बताकर उनके अस्तित्व पर भी सवाल खड़े किए। इसके अलावा खुलेआम दराती लहराने का मामला भी उनके खिलाफ दर्ज है।
video- https://youtube.com/shorts/16-FRP8qLbQ?si=WFVJ24-550G4V_H8
गुरुवार शाम मुखानी थाना पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता जूही चुफाल की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के आधार पर ज्योति अधिकारी को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, ज्योति के बयानों से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।
फिलहाल ज्योति अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को उनके वकील जमानत के लिए अदालत में पैरवी कर सकते हैं
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन