हल्द्वानी- देवी-देवताओं और कुमाऊं की महिलाओं के अपमान का आरोप, ब्लॉगर ज्योति पर केस,देखे वीडियो

हल्द्वानी में एक महिला ने ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ मुखानी थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि ज्योति अधिकारी ने अंकिता हत्याकांड के विरोध प्रदर्शन …और पढ़ें
ब्लॉगर ज्योति अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप।
कुमाऊं की महिलाओं और देवी-देवताओं का अपमान किया।
हल्द्वानी मुखानी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
हल्द्वानी। उत्तराखंड की संस्कृति, देवी-देवताओं और कुमाऊं की महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने मुखानी थाने में तहरीर सौंपी है। तहरीर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का हवाला देते हुए ब्लाॅगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
Video- https://youtube.com/shorts/16-FRP8qLbQ?si=0KNeEX3HgFMlQ2Wu
लालमणि किशनपुर घुड़दौड़ा निवासी ज्योति अधिकारी ने कुछ दिनों पहले हल्द्वानी बुद्ध पार्क में अंकिता हत्याकांड मामले में विरोध प्रदर्शन के दौरान हाथ में दरांती लेकर कई बातें की। एक महिला ने मुखानी पुलिस थाने में तहरीर देकर ब्लागर ज्योति अधिकारी पर आरोप लगाया कि सार्वजनिक स्थान पर हाथ में दराती लेकर उत्तराखंड की महिलाओं, कुमाऊं की संस्कृति और देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक, अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया।
आरोप है कि वीडियो में कुमाऊं की महिलाओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की गईं, जिससे समाज में गलत संदेश गया है। इस घटना के बाद महिलाओं और आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ज्योति पर प्राथमिकी दर्ज की गई है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन