हल्द्वानी:- भारी गलती अपनी जान खुद खतरे में डाल दी,
ADVERTISEMENTS

वायरल हो रहा है यह वीडियो नैनीताल जिले का है। इस वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि कैसे जरा सी चूक और जल्दी बाजी जान को खतरे में डाल देती है। रामनगर में कल से हो रही तेज बारिश के कारण टेड़ा गांव का बरसाती नाला अपने उपन पर आ गया, वहीं बरसाती नाले का पानी इतना तेज था कि दोनों तरफ लोग अपने वाहनों को रोक कर खडे हो गये।
ADVERTISEMENTS
वही टेढ़ा गांव के बरसाती नाले को पार करते समय सामान लेकर गांव कि तरफ जा रहा ऑटो पानी के तेज बहाव में बह गया, इस दौरान ऑटो में बैठे एक यात्री ने बाहर कूद कर अपनी जान बचाई तो वही ऑटो के चालक को स्थानी लोगों द्वारा रेस्कयू करके बाहर निकाला गया, इस दौरान स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली की मदद से बरसाती नाले में फंसे ऑटो को बाहर निकाल लिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


