हल्द्वानी: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर आई अपडेट

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने पर जल्द होगा विचार: मंत्री रेखा आर्या

ADVERTISEMENTS

नई टिहरी। सेवा सप्ताह के तहत आयोजित किए जाने वाले आंगन मिलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने समीक्षा बैठक की। बैठक में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मंत्री रेखा आर्या ने निर्देश दिए कि सभी ब्लॉकों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इन कार्यक्रमों में बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियां कराई जाएं और कार्यक्रमों को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए।

बैठक में कार्यक्रमों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराने के भी निर्देश दिए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी बहनों, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
मानदेय बढ़ाने की मांग पर जल्द निर्णय का आश्वासन
बैठक के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने मानदेय में बढ़ोतरी का मुद्दा भी विभागीय मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री रेखा आर्या ने आश्वासन दिया कि मानदेय बढ़ाने की मांग पर जल्द ही विचार किया जाएगा और प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी बहनें विभाग की मजबूत कड़ी हैं और विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव ने बताया कि जनपद में कुल 2017 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिनमें से 2012 केंद्र सक्रिय हैं। इस अवसर पर डीएम नितिका खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, चंबा ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, डीडीओ मोहम्मद असलम, जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्योति पटवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदु डंगवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS