किच्छा में बवाल: विधायक तिलक राज बेहड़ को BJP नेता ने मारा थप्पड़, माहौल तनावपूर्ण

उधम सिंह नगर के किच्छा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी नेता राजेश शुक्ला के करीबी ने किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ पर तमाचा जड़ने का आरोप है। जिसके बाद किच्छा में तनावपूर्ण माहौल हो गया।
किच्छा में अखाडा बना स्ट्रांग रूम
किच्छा में शाम होते होते स्ट्राग रूम मारपीट व धरना के साथ-साथ अखाडा बन गया। मामला मतपेटियों पर पर्दा लगाए जाने को लेकर विवाद से उपजा था। विधायक पर्दों की जगह जालीदार स्क्रीन लगाने की मांग कर रहे थे। इस बात को लेकर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
बेहोश हुए किच्छा विधायक
आरोप है कि शुक्ला के करीबी ने विधायक तिलक राज बेहड़ पर हाथ छोड़ दिया। जिसके बाद बचाव में कांग्रेस प्रत्याशियों ने भो मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते स्तरों रूम अखाड़े में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान विधायक मौके पर ही बेहोश हो गए। जिसके बाद उनके समर्थकों में आक्रोश फ़ैल गया
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


