हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान बवाल, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने कथित तौर पर मतपत्र फाड़ दिए। घटना के बाद मतगणना स्थल पर कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।बताया जा रहा है कि मतगणना के दौरान सामने आए नतीजों को लेकर धीरज बिष्ट की ओर से आपत्ति जताई गई। इसी दौरान उन्होंने मतपत्र फाड़ दिए, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।घटना के बाद पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित किया। मतगणना प्रक्रिया को लेकर सामने आए विवाद के बीच कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई। पूरे मामले को लेकर संबंधित पक्षों की ओर से अपना पक्ष रखा जा रहा है

ADVERTISEMENTS