हल्द्वानी-यहाँ निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स ने जहर खाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर अपनी जान दे दी। नर्स की हालत बिगड़ने पर उसके नजदीकी रिश्तेदारों ने तत्काल उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतका नर्स रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत थी। नर्स ने किन परिस्थितियों में जहर खाया, इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की हर पहलु से जांच की जा रही है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है

-->