हलचल -G20 रामनगर को (एसएफजे )ने बताया खालिस्तान का हिस्सा, कई फोन नंबरो से धमकी, जांच में जुटी एसटीएफ

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

रामनगर एसकेटी डॉटकॉम

-->

प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू के रिकॉर्डड फोन कॉल से कई फोन नंबरो पर कॉल आने हड़कंप मचा हुआ है. इन नंबरो जांच चल रही है. यह कॉल ने रामनगर में होने वाली जी20 बैठक से पहले सबसे ज्यादा मीडिया और सरकारी कर्मियो को आयी है

इस प्रकार के फोन कॉल मीडिया कर्मियों और कर्मचारियों को आए हैं। पुलिस अलर्ट हो गई। डीजीपी अशोक कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। विभिन्न नंबरों की जांच में एसटीएफ को लगाया गया है।

एसएफजे मुखिया पन्नू की रिकॉर्डेड आवाज में इस तरह के धमकी वाली कॉल रविवार शाम को सैकड़ों नंबरों पर आई। इसमें पन्नू ने रामनगर को खालिस्तान का हिस्सा बताते हुए बैठक के दौरान वहां धमकी दी थी। खालिस्तान के समर्थन में झंडे लगाने की बात कही है।

इसमें पन्नू धमकी भरे अंदाज में कह रहा है कि रामनगर भारत का हिस्सा नहीं बल्कि खालिस्तान है। सिख फॉर जस्टिस रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट समेत बैठक के दौरान वहां खालिस्तान के समर्थन में झंडे लगाएगा। इससे पहले पन्नू ने बीते 15 मार्च को अमृतसर में हुए जी20 सम्मेलन को लेकर भी इसी तरह की कॉल आई थी