‘बेहोश हो गया था…’, वैष्णो देवी में Akshay Kumar के साथ चमत्कार, मां ने बचाई जान?

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

 

akshay-kumar-miracle-at-vaishno-devi-temple

बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार आज कल अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच उन्होंने अपना एक बचपन का किस्सा सभी के साथ साझा किया। जिसने भी ये किस्सा सुना वो हैरान रह गया। बचपन की ये स्टोरी उनकी वैष्णव देवी मंदिर से जुड़ी हुई है। उनकी ये यात्रा डरावनी स्थिति में बदल गई थी। हालांकि उनके साथ चमत्कार हुआ।

बेहोश हो गया था…’, वैष्णव देवी में Akshay Kumar के साथ चमत्कार

मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने अपने बचपन का किस्सा बताया। बच्चे के लिए उनके माता-पिता ने वैष्णो देवी मंदिर में प्रार्थना की थी। जिसके एक साल बाद उनका जन्म हुआ। ऐसे में इच्छा पूरी होने पर जब अक्षय छोटे थे तो उनके मां-पापा उन्हें वैष्णो देवी के दर्शन के लिए लेकर गए। लेकिन इसी बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तेज बुखार हुआ।103-104 डिग्री बुखार से वो तप रहे थे और बेहोश हो गए। डॉक्टर ने कटरा में कहां कि बच्चे को तुरंत दिल्ली ले जाओ बेहतर इलाज के लिए।

माता ने किया चमत्कार!

हालांकि, उनकी मां माता के दरबार तक गई और यात्रा को पूरा किया। उनके माता-पिता ने रोते हुए प्रार्थना की थी। इसी बीच किसी अजनबी ने एक्टर के पिता से कहा कि आपका बेटे की प्यारी मुस्कान है। इसी बीच उनके पिता ने देखा तो अक्षय मुस्कुरा रहे थे। उनका बुखार भी एकदम से उतर गया। अक्षय की माने तो ये उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था।

कब रिलीज हो रही है भूत बंगला?

ये किस्सा उन्होंने अपनी फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन के दौरान बताया। बताते चलें कि इस फिल्म के लिए फैंस काफी उत्साहित है। वर्कफ्रंट की बात करें, तो अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर फैंस में काफी उत्साह है. इस फिल्म के एक बार फिर अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी हॉरर- कॉमेडी के लिए साथ आई है। फिल्म में तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव आदि भी अभिनय करते नजर आएंगे। भी नजर आएंगे. फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ADVERTISEMENTS