बड़ा हादसा!, दर्शन कर वापस आ रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 6 की मौत Road Accident

ख़बर शेयर करें

 

punjab road accident-bus overturns 6 dead

Punjab Road Accident: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जिसने कई परिवारों को मातम में डुबो दिया। यहां पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। जिससे 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तो वहीं करीब 15 लोग घायल है। घायलों को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

आनंदपुर साहिब में दर्शन कर वापस आ रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 6 की मौत Punjab Road Accident

मिली जानकारी के अनुसार बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। ये सभी आनंदपुर साहिब में दर्शन कर वापस आ रहे थे। तभी बस्सी पठाना इलाके के पास बस ने अचानक से अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे बस पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वहां पर अफरा-तफरी का मौहोल हो गया। लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई।

punjab

स्थानीय लोगों ने बताया कैसे हुआ हादसा

स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बस से निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को इस घटना की जानकारी दी गई। घटना के चश्मदीदों की माने तो बस तेज रफ्तार में थी। संतुलन बिगड़ने की वजह से ही ये भीषण हादसा हुआ। हालांकि आधिकारिक तौर पर हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इसमें जांच शुरू कर दी है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसमें चालक की गलती थी या कोई तकनीकी खराबी?