रामनगर: खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर गुलदार का हमला, इलाके में दहशत..

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिले के रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र के नया झिरना गांव में खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति के हाथ और पैर में गहरे जख्म लगे है। आनन फानन में घायल व्यक्ति को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम पीरुमदारा ग्राम नया झिरना प्लांट नंबर 16 निवासी उदय सिंह (56) अपने घर के पास खेत में कुछ काम कर रहा था। तभी घात लगाये बैठे गुलदार ने उनपर पर हमला कर दिया।

हमला होते ही शोर सुनकर परिजन सहित आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख गुलदार घायल को छोड़कर भाग गया। हमले में उदय सिंह के दोनों हाथों, पैर व कंधे पर नाखून और दांत के निशान है।

जिसके बाद परिजन घायल को लेकर रामनगर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने घायल को उपचार किया। देर रात करीब 11.30 बजे डॉक्टरों ने घायल को हायर सेंटर रैफर कर दिया।

इधर, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि गुलदार के हमले की घटना के बाद क्षेत्र में गश्त को बढ़ा दिया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है।

ADVERTISEMENTS