गुलदार का हमला, महिला की मौत, कांग्रेस नेता ने सरकारऔर जनप्रतिनिधि पर लगया असफल होने का आरोप

ख़बर शेयर करें

कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने राष्ट्रपति तक लगाई गुहार लेकिन नतीजा जीरो


खुटियाखाल (धारी) मे आज फिर “बाघ” ने 35 वर्षीय महिला को निवाला बना लिया , बहुत “ह्रदय विदारक घटना” है । कांग्रेस नेता “मनोज शर्मा” ने इस घटना को दुखदायी और भारी कष्टकारी बताया । उन्होंने कहाँ कि लगातार हर तीसरे दिन “बाघ” मेरी भीमताल विधानसभा मे ग्रामीणो को निवाला बना रहा है , बेशर्म सरकार और सांसद , विधायक चुप है , घटना दर घटनाये हो रही है , “भीमताल विधायक” हर घटना को “इवेंट” बना कर “इतिश्री” तक सीमित है , आपदा मे अवसर ढूढने का काम करते है जनता की समस्याओं के प्रति कतई नहीं है , हर घटना के बाद फंफनाते हुये अधिकारियों की किरकिरी कर , सीमित हो जाते है , जबकि विपरीत परिस्थितियों मे अधिकारियों से बेहतर संवाद बनाकर , तकनीकी दिक्क़ते जानकर व आवश्यक सुविधाये मुहैया करा कर आज तक इस समस्या से क्षेत्र को निजात दिलाई जा सकती थी ,

परन्तु जब अधिकारीयों के साथ लगातार जिम्मेदार जनप्रतिनिधि “अभद्रता” करेंगे तो उनका मनोबल भी कमजोर होता है और अपनी व्यवहारिक कठिनाइया भी “जनप्रतिनिधियों” के सामने रखने मे असहज हो जायेंगे , जिसका परिणाम इस तरह की घटनाये है । निश्चित रूप से लापरवाही पर अधिकारीयों को सख्त निर्देश दिये जाने चाहिए परन्तु जब स्थितियाँ अनुकूल नहीं हो तो सिस्टम से काम कराने का कौशल जनप्रतिनिधियों मे होना चाहिए ।

मनोज शर्मा ने कहाँ कि हम कांग्रेसजन व्यापक कार्ययोजना के लिये लगातार सरकार से माँग कर रहें है , परन्तु बेहतर रणनीति व कार्ययोजना के अभाव मे एक छोटी सी समस्या विकराल रूप ले चुकी है , मनोज शर्मा ने आशंका व्यक्त की जिस तरह बाघ काम मूमेंट हर क्षेत्र मे है , बेहतर कार्ययोजना और बिना ” विशेषज्ञयों की टीम” गठित किये समस्या का समाधान सम्भव नहीं है , बाघ का मूमेंट अभी भी बड़ी घटनाओ की ओर इशारा कर रहा है । उन्होंने कहाँ कि क्षेत्रीय सांसद , विधायक को नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दे देना चाहिए , जो विधायक अपने क्षेत्रवासियों की “रक्षा – सुरक्षा” नहीं कर पा रहा हो , उसे पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है , सरकार हर क्षेत्र मे फेल हो चुकी है । उन्होंने कहाँ कि मैं नेता प्रतिपक्ष “श्रीमान यशपाल आर्या जी” से तुरन्त भीमताल विधानसभा को बाघ की समस्या से निजात दिलवाने हेतु अधिकारियों को गंभीरता से समस्या को लेने व सख्ती से निर्देशित करने के लिये दूरभाष से वार्ता कर चुका हूँ , और कल “महा. राष्ट्रपति महोदया” को पत्र लिखकर उत्तराखंड मे बाघ की गंभीर समस्या मे हस्तक्षेप करने व उत्तराखंड के जंगलो को बाघ की समस्या से निजात मिलने तक आर्मी के हवाले करने की माँग की करूंगा , क्योंकि उत्तराखण्ड सरकार लगातार होती घटनाओ से जनता का विश्वास खो चुकी है , भाजपा की सरकार फेल हो चुकी है ।।
“सधन्यवाद”
सादर

          मनोज शर्मा  भीमताल विधानसभा