गजब : बुक फेयर में पर्स चुराते हुए पकड़ी गई अभिनेत्री, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



कोलकाता पुस्तक मेले के दौरान अभिनेत्री ने शर्मनाक हरकत की. बता दें कि टीवी शो में काम करने वाली रूपा दत्ता को शनिवार को चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।मामले का खुलासा ऐसे हुआ कि एक पुलिसकर्मी ने उसे कचरे के डिब्बे में एक खाली पर्स फेंकते हुए देख लिया. बिदान नगर नार्थ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी.
उसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में लिया और जब कई सवालों के जवाब पूछे गए तो वो सकपका गई. उसके पास से तलाशी के दौरान एक बैग में कई पर्स और 75 हजार रुपये कैश बरामद हुए. इसके बाद रूपा को ध्यान भटकाकर चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया. इस मामले में पुलिस आगे की जांच की जा रही है कि इस अभिनेत्री के साथ कौन कौन शामिल है.
आपको बता दें कि रूपा दत्ता पहले भी सुर्खियों में रही हैं, जब उन्होंने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक शख्स के साथ बातचीत के स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर शेयर कर तहलका मचा दिया था. इसमें प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक का पहला नाम था. हालांकि इस मामले की जांच में पुलिस को कुछ ठोस नहीं मिला. रूपा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने या जमानत का फैसला हो सकता है.

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS