फीमेल डॉग के साथ घिनौनी हरकत! 3 बच्चों का बाप गिरफ्तार, बोला- ‘वियाग्रा खाई थी’

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा मादा कुत्ते के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

सांकेतिक फोटो (PTI)

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में शकील उर्फ पप्पू नामक 50 वर्षीय शख्स ने मादा कुत्ते (फीमेल डॉग) के साथ अप्राकृतिक कृत्य की घटना को अंजाम दिया. यह शर्मनाक घटना पास की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. 

ADVERTISEMENTS

हसनपुर कोतवाली पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तीन बच्चों के पिता आरोपी शकील को गिरफ्तार कर लिया है.  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करने की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह घटना पुरानी बताई जा रही है लेकिन इसका सीसीटीवी वीडियो हाल ही में पास की एक दुकान के कैमरे से सामने आया. दुकानदार ने यह वीडियो अपने दोस्तों को भेजा था, जिसके बाद किसी ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

मोहल्ले के एक युवक के व्हाट्सएप पर वीडियो पहुंचने के बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा. युवक ने तुरंत यह वीडियो पुलिस को सौंप दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया.

आरोपी ने दिया वियाग्रा खाने का अजीब तर्क

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी शकील उर्फ पप्पू ने अपनी इस घिनौनी हरकत को लेकर एक अजीबोगरीब दलील दी. कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सरोहा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में दावा किया कि उसने शक्तिवर्धक दवा वियाग्रा खाई थी, जिसके नशे और असर में उससे यह गलती हो गई. हालांकि, पुलिस ने आरोपी के इस बेतुके बहाने को सिरे से खारिज कर दिया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को पुख्ता साक्ष्य के तौर पर अपने कब्जे में ले लिया है और सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है.

ADVERTISEMENTS