विद्यालय परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में कर्मचारी की मौत का मामला, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल । रामनगर क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। छोई स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) में कार्यरत 54 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विनेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

ADVERTISEMENTS

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनेश कुमार राजकीय इंटर कॉलेज छोई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। वह प्रेम मसी के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि देर रात विद्यालय परिसर में उनके फांसी लगाने की घटना सामने आई। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संयुक्त चिकित्सालय रामनगर के चिकित्सक डॉ. सारिक के मुताबिक, विनेश कुमार को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से संबंधित पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

वहीं, रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल विनेश कुमार की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति साफ हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS