खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए भारत सरकार ने दिया 20 लाख का पुरस्कार इन दोअधिकारियो ने प्राप्त किया चेक

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

दिल्ली एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है. नई दिल्ली के अंबेडकर केंद्र में आयोजित खनिज समारोह में गृहमंत्री अमित शाह के हाथों से खनन निदेशक एस एल पैट्रिक और अपर निदेशक खनन राजपाल लेघा ने 20लाख रुपए की धनराशि का चेक सरकार की ओर से ग्रहण किया.

इस मौके पर खान एवं कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी, खान एवं कोयला राज्य मंत्री डॉक्टर रावसाहेब पाटील दानवे, खान सचिव आलोक टंडन. अपर सचिव खान संजय लोहिया के अलावा विभिन्न प्रदेशों से आए खान मंत्री, खनन उद्योगपति समेत खनन से जुड़े कई राज्यों के व्यवसाई केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधि मौजूद रहे

उत्तराखंड के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि की बात यह रही कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील में गन कोट क्षेत्र में लाइमस्टोन एवं मैग्नी साइट जो कि 9 वर्ग किलोमीटर एरिया में फैला हुआ है को नीलामी के लिए भारत सरकार द्वारा उत्तराखंड को सौपा.

इन खनिजों को खोजने में विभाग के कई आला अधिकारियों ने काफी मेहनत की जेल में निदेशक एस एल पैट्रिक और अपन निर्देशक राजपाल लेघा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उत्तराखंड सरकार ऐसे अधिकारियों पर गर्व महसूस करती है

ADVERTISEMENTS