आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी, सेवानिवृत्ति पर सरकार देगी एक लाख रूपए

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



प्रदेश की 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी है। सेवानिवृत्ति के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए उन्हें मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को रिटायरमेंट के बाद अब फ्री इलाज की सुविधा और सेवानिवृत्ति पर एक मुश्त एक लाख रूपए देने की सरकार योजना बना रही है। इसके लिए विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर अभी तक 30 हजार रूपए दिए जाते हैं। लेकिन अब इसे बढ़ाकर एक लाख किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

ईएसआई पर विचार करने के सीएम ने दिए थे निर्देश
बता दें कि फिलहाल प्रदेश में 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं हैं। ये पिछले काफी समय से पेंशन और अन्य सुविधाएं देने के लिए मांग कर रही हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीते दिनों विभाग की बैठक में सीएम धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को ईएसआई के तहत लाने की संभावनाओं पर विचार करने के निर्देश दिए थे।

अधिकारियों ने बताया कि सीएम ने निर्देश दिए थे कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक कर संबंधित विभाग बाल विकास एवं महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं की रूपरेखा तैयार करें

ADVERTISEMENTS