Gold Silver Price : आज और भी सस्ता हुआ सोना, जानें 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
gold-silver-price-today-

Gold Silver Price Today  आज एक बार फिर घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि गिरावट मामूली सी है। 24 कैरेट सोने की कीमत आज 14,400 रुपए प्रति ग्राम पर है। बीते दिन के मुकाबले सोने की कीमत में 22 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है। इस हिसाब से आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,44,000 रुपए की कीमत पर है। कल के मुकाबले इसमें 220 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है।

ADVERTISEMENTS

आज 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कितनी है कीमत? Gold Silver Price Today

  • 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,44,000 रुपए
  • 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,000 रुपये
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 1,08,000 रुपये प्रति 10 ग्राम

कुछ बड़े शहरों में सोने का रेट Gold Price

आज मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे, कोयंबटूर, नागपुर, मदुरै, विजयवाड़ा में सोने के दाम 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके साथ ही 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,32,000 और 1,08,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है।

चांदी की कितनी है कीमत? Silver Price Today

आज चांदी की कीमत 235 रुपये प्रति ग्राम है। तो वहीं 10 ग्राम चांदी 2,350 रुपए पर मिल रही है। इसके साथ ही प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 2,35,000 किलोग्राम है

ADVERTISEMENTS