कार में थी गर्लफ्रेंड, 12वीं के छात्र ने 6 लोगों को रौंदा, बच्चे का शव देख मची चीख पुकार, Video

ख़बर शेयर करें

 

lucknow-road-accident speeding-car-runs-over-six-person

Lucknow Road Accident Viral Video: कानपुर में लैम्बॉर्गिनी कांड के बाद अब लखनऊ में भी एक रईसजादे ने कहर मचा दिया। दरअसल 12वीं के छात्र ने लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अपनी कार से महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों को रौंद दिया। हादसा इतना भयानक था कि इसमें एक छह साल के मासूम की मौत हो गई। तो वहीं बाकी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

Lucknow

12वीं के छात्र ने 6 लोगों को रौंदा Lucknow Road Accident Viral Video

दरअसल आरोपी गौरव सिंह बालिग है। 21 साल का गौरव लखनऊ के बक्शी के तालाब इलाके का रहने वाला है। आरोपी को गिरफ्त में लेने के बाद उसकी गाड़ी को भी सीज कर लिया गया है।

कार में स्वार थी गर्लफ्रेंड

जानकारी के मुताबिक एक 12वीं क्लास का छात्र फेयरवेल पार्टी से लौट रहा था। कार में उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी सवार थी। इसी बीच रास्ते में लखनऊ से करीब 35 किलोमीटर दूर बंथरा इलाके में उसने टैंपों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी लड़की छोड़कर वहां से फरार हो गया। लड़की को पकड़कर भीड़ ने पुलिस के हवाले कर दिया।

video- https://youtu.be/OsZ7ODl2ceM?si=Sas8XyMDqO-MocJh

छात्र ने कई लोगों को कुचला, बच्चे की मौत

इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि बाइक पर एक युवक बैठा हुआ है। तभी एक तेज रफ्तार कार आती है और उसे जोरदार टक्कर मारती है। बाइक को टक्कर लगने के बाद वो रोड पर खड़े लोगों को भी रौंदते हुए टेम्पो को भी टक्कर मार देती है। एक्सीडेंट में छह साल के बच्चे की मौत हो गई। तो वहीं कार भी बुरी तरफ क्षतिग्रस्त हुई है।

Lucknow

बच्चे का शव देख चीख पड़ी मां

कार की चपेट में आए लोगों को आस-पास के लोगों ने पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल एडमिट करवाया। जहां 6 साल के बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बच्चे के माता-पिता हॉस्पिटल पहुंचे। जहां बेटे को देख मां चीख पड़ी।

फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टक्कर के बाद जब लोगों ने आरोपी को पकड़ना चाहास तो उसने स्पीड बढ़ा ली। इस दौरान उसने 12 साल के बच्चे अरमान को टक्कर मारी। इसके बाद कार से उसने 100 मीटर दूर उसने साधना पटेल (35), उनकी माँ मीना देवी (60) और बेटे दीक्षांत (6), और ई-रिक्शा ड्राइवर अवध बिहारी (42) को भी कुचल दिया। जिसके बाद उसने ऑटो को भी टक्कर मारी। इस घटना के बाद वो फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है