गर्लफ्रेंड अमीना ने सोते हुए काटा प्रेमी विसरजीत का प्राइवेट पार्ट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

ख़बर शेयर करें

Wazirabad Delhi Crime News

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के वजीराबाद इलाके से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहाँ एक युवती ने अपने ही प्रेमी के साथ ऐसी खौफनाक हरकत की जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी 22 वर्षीय युवक विसरजीत अपनी प्रेमिका अमीना खातून से मिलने दिल्ली आया था, लेकिन उसे क्या पता था कि यह नाइट स्टे उसकी जिंदगी का सबसे भयानक सपना बन जाएगा।

रात के अंधेरे में हुआ जानलेवा हमला

पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विसरजीत और अमीना खातून एक-दूसरे को पिछले दो साल से जानते थे। इनके बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वारदात वाली रात विसरजीत अपनी गर्लफ्रेंड के कमरे पर ही रुक गया था। रात के करीब 2 बज रहे थे और विसरजीत गहरी नींद में सो रहा था, तभी अचानक अमीना ने उस पर हमला कर दिया और तेज धारदार हथियार से उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। हमले के बाद युवक दर्द से कराहने लगा और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

कुंवारा समझकर किया था प्यार, सच सामने आते ही हुआ बवाल

इस खूनी खेल के पीछे की वजह अब निकलकर सामने आ रही है। चर्चा है कि अमीना विसरजीत को कुंवारा समझकर उससे प्यार करती थी और भविष्य के सपने देख रही थी। लेकिन उस रात अमीना को कुछ ऐसा पता चला जिससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे यकीन हो गया कि विसरजीत पहले से ही शादीशुदा है और उसे अंधेरे में रखकर उसके साथ खिलवाड़ कर रहा है। अपने साथ हुए इस धोखे को अमीना बर्दाश्त नहीं कर पाई और गुस्से में आकर उसने प्रेमी को यह खौफनाक सजा देने का फैसला कर लिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।