उत्तराखंड- हिंदू युवती का पीछा कर रहा था अमजद, हथियार लेकर घर में घुसा; तेजाब डालने ……….
देहरादून । युवती की शादी से नाराज मनचला किस्म का युवक तेजधार हथियार लेकर युवती के घर आ धमका और तेजाब डालने की धमकी दी। आरोपित ने युवती के पति को भी काटने की धमकी दी है। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित अमजद, निवासी चांचक, देहरादून के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती हिंदू समाज से है।
शुक्रवार को पटेलनगर कोतवाली में दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 15 फरवरी को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद परंपरा के तहत उनकी पुत्री मायके आई थी। 26 फरवरी की रात आठ बजे आरोपित अमजद उनके घर आ धमका, जिसके हाथ में धारदार हथियार था। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा और घर पर पत्थर मारने लगा। आरोपित के हाथ में धारदार हथियार देखकर सब डर गए।
अमजद ने उनकी बेटी के ऊपर तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि अमजद उनकी बेटी का लंबे समय से पीछा कर रहा था। जबरन उसके साथ शादी करने का दबाव बना रहा था। डेढ़ वर्ष पूर्व भी उन्होंने अमजद के विरुद्ध शिकायत दी थी। उस समय अमजद ने माफी मांगी और भविष्य में दोबारा लड़की को परेशान न करने की बात कही।
आरोपित अमजद कुछ दिन चुप रहा, लेकिन जिस दिन उसकी शादी हो रही थी, उस दिन भी अमजद के मित्र तालिब ने नमाज का हवाला देकर डीजे बंद करवाया। शादी के बाद से ही अमजद उनके दामाद को एक फर्जी एप के जरिये काल कर धमका रहा है। आरोपित उनकी पुत्री को धमका रहा है कि अपने पति को छोड़ दे, वरना वह उसके पति को काट देगा। इससे उनका दामादा भी पूरी तरह से डरा हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन