देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ इकाई की आम बैठक सम्पन्न

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़ 28 दिसंबर,देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ ईकाई की ओर से पंचायतघर मैं व्यापारियों की आम सभा बुलाई गई थी,

बैठक मैं सभी व्यापारियों ने हल्दूचौड़ ईकाई के आम चुनाव कराने की मांग की,साथ ही वक्ताओं ने व्यापारी समस्याओं पर भी चर्चा की,
संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने व्यापारियों की आम चुनाव कराने की मांग को स्वीकार करते हुए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा 28 जनवरी 2024 को मतदान होगा,
18 जनवरी 2024 तक सदस्यता चलेगी,15 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी,17 और 18 जनवरी को नामांकन फार्मों की बिक्री,19जनवरी और 20 जनवरी को नामांकन,22 जनवरी को नाम वापसी,28 जनवरी को 10 बजे से 3 बजे तक मतदान,उसी दिन 4 बजे मत पत्रों की गिन्ती होगी,
अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, प्रचारमंत्री, कुल सात पदों के लिए चुनाव होगा,
निष्पक्ष चुनाव हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी दीवान सिंह बिष्ट अध्यक्ष लालकुंवा,हर्ष जलाल अध्यक्ष हल्द्वानी ग्रामीण,को बनाया गया है,केंद्रीय प्रेक्षक प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल,आफताब हुसैन,मनोज खुल्बे,अजय कृष्ण गोयल को बनाया गया है,सदस्यता प्रमुख खीम सिंह बिष्ट,भास्कर सुयाल को बनाया गया है,
आज आम सभा का संचालन निवर्तमान अध्यक्ष खिम सिंह बिष्ट ने किया , उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया,
बैठक मैं प्रदेश महासचिव राजकुमार केसरवानी,डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट,मनोज खुल्वे,हर्ष जलाल,दीवान सिंह बिष्ट,राजेश अधिकारी,हरमोहन बिष्ट,भास्कर सुयाल,महेश जोशी, नवीन बनेठा,योगेश जोशी,राकेश सिंह धपोला,प्रमोद बमैठा,मुरली धर शकलानी, प्रेम प्रकाश बिष्ट,मोहन भट्ट,योगेश दुमका,राजू सुयाल,विनीत दुमका, हेम दुमका,आदि व्यापारी सामिल थे,

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS