नया ड्रामा!, Smriti Mandhana की 7 December को पलाश मुच्छल से हो रही शादी?, सच आया सामने

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

smriti-mandhana-to get married on -7-december-with palash-muchhal rumours

Smriti Mandhana: भारतीय टीम की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना की 23 नवंबर को उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेड पलाश मुच्छल(Palash Muchhal) से शादी होने वाली थीं। हालांकि शादी वाले ही दिन शादी टल गई। स्मृति के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते शादी को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया। जिसके बाद खबर आई कि दोनों की 7 December को शादी होगी। इसको लेकर अब स्मृति के भाई ने खुद जवाब दिया है।

ADVERTISEMENTS

क्या 7 december को होगी स्मृति और पलाश की शादी? Smriti Mandhana Wedding

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रहे है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि स्मृति की शादी अब 7 दिसंबर को होने वाली है। लेकिन अब इन खबरों पर स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने जवाब दिया है। उन्होंने इस खबर को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा, “मुझे इन अफवाहों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. फिलहाल, ये (शादी) अभी भी स्थगित है।”

स्मृति के पिता की तबीयत हुई थी खराब

बताते चलें कि 23 नवंबर फेरे से कुछ ही घंटों पहले स्मृति के पिता की तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कुछ देर बाद खबर आई कि पलाश की भी तबीयत बिगड़ गई। वो भई अस्पताल में भर्ती हो जाते हैं। जहां पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि पिता की तबीयत खराब होने के चलते ही ये शादी टली।

पलाश ने स्मृति को किया चीट!

तो वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है। जिसके चलते शादी को रोक दिया गया। पलाश पर कोरियोग्राफर के साथ चीट करने के आरोप लगे। साथ ही उनके किसी लड़की के साथ कथित फर्लटिंग चैट्स भी वायरल हुए। सोशल मीडिया पर मैसेज के स्क्रीनशॉट भी वायरल हुए

ADVERTISEMENTS