उत्तराखंड पत्नी कर रही थी प्रतियोगिता की तैयारी पति हुआ नाराज तो पी लिया जहर

ख़बर शेयर करें

युवक आईटी इंजीनियर है और उसकी पत्नी ने एमएससी किया है। फिलहाल वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। इसी बात से उसका पति नाराज रहता है, जिसके चलते दोनों में आए दिन झगड़ा होता है।

Ad
Ad

अक्सर होते था झगड़ा

एसआई मेराजुद्दीन ने बताया कि शिवपुर निवासी एक दंपती को परिजन गंभीर हालत में बुधवार सुबह बेस अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों की शादी बीते अप्रैल में हुई थी। युवक आईटी इंजीनियर है और उसकी पत्नी ने एमएससी किया है

फिलहाल वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। इसी बात से उसका पति नाराज रहता है, जिसके चलते दोनों में आए दिन झगड़ा होता है। बुधवार सुबह भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ।

जिससे परेशान होकर महिला ने घर में रखा फिनायल पी लिया। इसे देखकर पति ने भी फिनायल पी लिया। दोनों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।