अतिक्रमण अभियान के तहत रोडवेज़ और ताज चौराहे पर गरजी जेसीबी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हलद्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

अतिक्रमण अभियान लगातार नगर निगम आयुक्त उपाध्याय एवं सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह के नेतृत्व में चला रोडवेज से लेकर लाइन नंबर 17 तक मुख्य मार्ग पर चले इस अभियान में रोडवेज और का चौराहे पर अतिक्रमण कर बनाए गए टिन शेडो को गिराया गया तथा भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।

नगर निगम हल्द्वानी- काठगोदाम व जिला प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जारी अभियान आज भी जारी रहा।
आज का अतिक्रमण हटाओ अभियान रोडवेज चौराहे से प्रारंभ होकर चोरगलिया रोड लाइन न0 17 तक चला। यहां निगम ने अतिक्रमणकारियों के द्वारा अनिश्चित रूप से किए गए अतिक्रमण व फुटपाथ पर लगाए गए ठेलो को हटाया तथा आगे से अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी। साथ ही निगम ने रोडवेज चौराहे व ताज चौराहे के पास बने फड़ो को भी ध्वस्त किया। अभियान में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन, टीएस महेश पाठक, वसीम मियां, नगर निगम कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद रहा।

ADVERTISEMENTS