investor summit uttarakhand : अंबानी, अडानी समेत देश-विदेश के बड़े उद्योगपति पहुंचेंगे देहरादून, देखें तैयारियां

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आठ और नौ दिसम्बर को एफआरआई परिसर में आयोजित होने वाले है। निवेशकों के स्वागत के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड तैयार है। शासन प्रशासन की ओर से तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अडानी, अंबानी, बिड़ला समेत देश-विदेश के नामी उद्योगपति पहुंचेंगे।

ADVERTISEMENTS

CM dhami global investor summit

investor summit dehradun में पहुंचेंगे नामी उद्योगपति

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए आज से ही मेहमान आने शुरू हो जाएंगे। समिट में आने वाले मेहमानों का स्वागत जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ढोल-दमाऊ के साथ होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। जबकि कार्यक्रम का समापन गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

CM dhami global investor summit

ढोल-दमाऊ के साथ होगा अतिथियों का स्वागत

इस समिट में देश और विदेशों से इन्वेस्टर्स शामिल होने के लिए आएंगे। समिट में आने वाले डेलीगेट्स का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ढोल-दमाऊ की थाप के साथ होगा। इसके साथ ही डेलीगेट्स को तुलसी की माला भी पहनाई जाएगी।

investor summit uttarakhand स्वागत

संस्कृति विभाग के कलाकार तैयांरियां में जुटे

देश और विदेशों से आने वाले सभी मेहमानों का के स्वागत में कोई कमी ना रह जाए इसके लिए सुबह से ही संस्कृति विभाग के कलाकार तैयांरियां कर रहे हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आने वाले मेहमानों का स्वागत संस्कृति विभाग के लगभग 15 कलाकारों की ओर से किया जाएगा।

CM dhami global investor summit

उत्तराखंडी पहनावे में होंगे कलाकार

संस्कृति विभाग के कलाकार इस डेलीगेट्स के वेलकम के लिए उत्तराखंडी पहनावे में होंगे। इस दौरान वो सबसे पहले डेलीगेट्स को तिलक लगाकर उनका स्वागत करेंगे। इसके साथ ही उन्हें तुलसी माला भी पहनाई जाएगी। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ADVERTISEMENTS